इस दौरान आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं और इलाका पिछड़ेपन का शिकार हो गया है। चेतावनी दी कि अविलंब ध्यान नहीं दिया गया तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष विशाल तिवारी के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक नागरिकों ने खमरिया-माधोसिंह मार्ग पर सांसद और विधायक का पुतला दहन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि माधोसिंह मार्ग, अहिमनपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मरम्मत आदि का काम न होने से सड़कें तालाब बन गईं हैं।
जल निकासी की सुविधा न होने से घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चार साल में औराई विधायक और डेढ़ साल में सांसद ने इलाके के विकास को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की।
पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से अजय सिंह, रवि वर्मा, नवीन दूबे, बच्चा सिंह, पंकज पांडेय, संकेत दूबे, अनूप सेठ, आलोक पांडेय, आशीष यादव, मनोज पासी, सुनील, बृजलाल यादव आदि मौजूद रहे।