सीखापुर गांव में मटकी फोड़ने का प्रयास करते गोविन्दा। संवाद
ब्लॉक क्षेत्र के सीखापुर गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार को दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। पिरामिड बनाकर टीमों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हिंछनपुर की टीम मटकी फोड़ने में सफल रही। टीम को 7200 रुपये नगद और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति जुड़ी है। समाजसेवी कृष्ण बाबा मिश्रा ने कहा कि प्रभु की वजह से जीवन में प्रेम, आनंद और शांति मिलती है। इस मौके पर डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा, प्रकाश तिवारी, गोपीगंज चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, आनंद नारायण मिश्र, विनोद पांडेय, चंद्रप्रकाश तिवारी, गोरे, ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला, राजेश परदेशी आदि मौजूद रहे।
संवाद