फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों से लगा जाम, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा मिल रेलवे ओवरब्रिज सर्विस लेन के निर्माण के लिए बंद किए जाने के बाद से चौरी रोड पर अक्सर यातायात जाम की स्थिति पैदा हो रही है। आलम यह है कि प्रतिदिन दो से तीन घंटे जाम लगना आम बात हो गई है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक इंदिरा मिल से लेकर रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक तक भीषण जाम रहा। इसका कारण यह है कि भारी वाहनों को रेवड़ा फाटक होकर जौनपुर की ओर जाना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग ने कहा है कि मंगलवार से इंदिरा मिल की एक लेन हल्के वाहनों के लिए खोली गई है। अभी ट्रकों के लिए रास्ता बंद रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से अनुमति लेकर तीन दिसंबर को लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज की सर्विस लेन को बंद कर दिया था। तब से लेकर सड़क निर्माण प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूरा होने तक के लिए ट्रकों को जौनपुर की ओर जाने के बाबत रेवड़ा फाटक से डायवर्ट किया गया है। चौरी रोड पर भारी संख्या में ट्रकों के आने - जाने से हर दिन जाम जैसे हालात हो रहे हैं। मंगलवार को आलम यह रहा कि सुबह 10 बजे से तीन घंटे तक रोड जाम की चपेट में रहा। इससे शहर की ओर आने वाले हल्के वाहन जाम में फंसे रहे। मोटर साइकिल वालों को भी भारी जाम से बचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। खास बात यह है कि जौनपुर से वाराणसी की ओर जाने के लिए हल्के वाहनों को दिक्कत नहीं है, क्योंकि वे जमुनीपुर कालोनी से होकर जा रहे हैं। उधर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक लेन से हल्के वाहनों को आने जाने दिया गया। अभी भी कुछ दिन तक भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद रहेगा। समस्या को खत्म करने के लिए लोगों ने सांसद और विधायक से अहमदगंज रेलवे ओवरबिज का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें