फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में आग से भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के सिविल लाइंस स्टेशन रोड स्थित परचून की दुकान में सोमवार की रात आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जल कर खाक हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार दारापट्टी, मोढ निवासी लालधर पाठक शाम को पूजा पाठ कर घर चले गए। किसी ने फोन से आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालधर पाठक की स्टेशन पर कैंटीन के साथ-साथ पास ही किराए के मकान में किराना की दुकान है। कैंटीन का भी सामान दुकान में रखते थे। बताया कि दिवाली वाली शाम दुकान में पूजा पाठ कर वे लगभग 7.30 बजे घर पहुंच गए थे। लेकिन 20 मिनट बाद किसी ने फोन किया कि आपके दुकान में आग लगी है। इस पर वे दुकान पहुंचे। इस बीच सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे और आग बुझा रहे थे। आग कैसे लगी इसके बारे में कुछ लोगों का कहना है कि पूजा के बाद मोमबत्ती जलता हुए छोड दिया गया था, जबकि दुकान स्वामी का कहना है कि मोमबत्ती से नहीं आतिशबाजी की चिंगारी से दुकान में जाने से हादसा हुआ होगा। चिंतित लालधर ने बताया कि दुकान में रखे दो-दो डीप फ्रीजर के साथ-साथ अन्य उपकरण व सामान लेकर लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें