फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीज मिले, संख्या पहुंची 43

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को दो नए मरीज मिलने से संख्या अब 43 तक पहुंच गई है। राहत और बचाव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होने से प्रभावित क्षेत्रों में संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है।
विज्ञापन

अबकी बार मानसून बारिश देर से हुई। जिससे सितंबर महीने में जगह-जगह जलजमाव बना रहा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नाम पर तीन चरणों में दवा छिड़काव का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर हकीकत जुदा है। जिससे मच्छरजनित बीमारियां लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शुरूआत में डीघ में कुछ मरीज मिले, लेकिन उसके बाद भदोही के नई बाजार में आधा दर्जन, गोपीगंज, जंगीगंज, औराई, सुरियावां आदि क्षेत्रों में मरीज मिलने शुरू हुए। रविवार को बीएचयू से आई रिपोर्ट में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों चौरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि अन्य जनपदों की अपेक्षा जिले में डेंगू का असर कम है। अभी तक 43 मरीज मिले हैं। इस सप्ताह चार नए रोगियों की रिपोर्ट बीएचयू से आई है। आह्वान किया कि घरों के आसपास साफ पानी जमा न होने दें। इसके अलावा कूलर का पानी प्रतिदिन बदलें। दिन में ही डेंगू का मच्छर काटता है। ऐसे में पूरी कोशिश करें कि पूरे पैर ढकने वाला कपड़ा पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें