फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 44 डिग्री तापमान के बीच लू का कहर, सुबह 10 बजे के बाद ओपीडी में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सूरज की तल्खी लगातार बढ़ने से गर्मी का सितम भी बढ़ने लगा है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। तेज धूप से बढ़ी तपिश में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। लू के थपेड़ों और कड़क धूप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। वहीं मौसम तल्ख होने के कारण जिला अस्पताल समेत 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे के बाद सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

धूप तेज होने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होने लगी है। सुबह से ही मरीज दवा लेने के लिए कतार में लग जाते हैं। दोपहर में बाजार या आसपास के लोग ही अस्पताल पहुंचते हैं। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के तल्ख तेवर हो गए। दोपहर से पहले ही तेज धूप लोगों के शरीर के खुले हिस्सों को झुलसाने लगी। गर्मी से बचाव के लिए गमछा आदि लेकर बाहर निकले लोगों को भी राहत नहीं मिली। तपिश से तप रही सड़कें दोपहर के वक्त खाली रहीं। राहगीरों का चल पाना मुश्किल रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने डॉ. विश्वेंद्रु द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तपिश, रात में उमस से लोग बेहाल हैं। गर्मी से बचाव का तरीका ढूंढ रहे हैं, लेकिन राहत मिलते नहीं दिख रहा है।

जिला अस्पताल में दोपहर 10 बजे तक 575 पर्च काटे गए। कुल 703 ओपीडी रही। 11 से 12 के बीच में एक दुक्का मरीज नजर आए। इसके बाद सन्नाटा पसरा रहा। 12.30 बजे ओपीडी के प्रथम तल पर आठ से 10 मीज दिखे। वहीं दूसरे मंजिला त्वचा रोग विभाग में सिर्फ दो मरीज दिखे। जिन्हें जांच पड़ताल करके दवा दी गई। अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदारों को चिकित्सकीय सलाह है कि बिना काम के घरों से बाहर नहीं निकलें। नेत्र सर्जन डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि लू चल रही है। सफर के दौरान चश्मा जरूर लगाएं। गमछा से सर को ढ़क कर रखें। धूल जाने से आंख लाल पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें