रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच प्राचार्य केबीएस यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता व्यक्तित्व, मैत्री भावना और स्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराने वाला बताया। कहा कि विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उन्हें आगे बढ़ने में सहायक होता है।
नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक टीमें शिरकत कर रही है। बतौर समन्वक मिर्जापुर जवाहर नवोदय प्रभारी प्राचार्य चंदन बागीश मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बरेली, जेपी नगर, देहरादून, अल्मोड़ा, एटा, ललितनगर, गोरखपुर, भदोही की टीम हिस्सा ले रही है।
पहले दिन खेल कार्यक्रम को कीड़ा विशेषज्ञ अवधेश कुशवाहा, राधेश्याम, मनोज कुमार, लाल बहादुर, संतोष कुमार आदि ने संपन्न कराया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय के 33-33 की संख्या में खिलाड़ी भाग रहे हैं।
उद्घाटन समारोह का संचालन बी डी पांडेय ने किया। इस मौके पर आरके पांडेय, बीएल यादव, एनएच अंसारी, ओंकार उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।