फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ स्पर्धा का अवसर देती है प्रतियोगिता

Tue, 21 Apr 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम के बीच प्राचार्य केबीएस यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता व्यक्तित्व, मैत्री भावना और स्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराने वाला बताया। कहा कि विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उन्हें आगे बढ़ने में सहायक होता है।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक  टीमें शिरकत कर रही है। बतौर समन्वक  मिर्जापुर जवाहर नवोदय प्रभारी प्राचार्य चंदन बागीश मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बरेली, जेपी नगर, देहरादून, अल्मोड़ा, एटा, ललितनगर, गोरखपुर, भदोही की टीम हिस्सा ले रही है।

पहले दिन खेल कार्यक्रम को कीड़ा विशेषज्ञ अवधेश कुशवाहा, राधेश्याम, मनोज कुमार, लाल बहादुर, संतोष कुमार आदि ने संपन्न कराया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय के 33-33 की संख्या में खिलाड़ी भाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह का संचालन बी डी पांडेय ने किया। इस मौके पर आरके पांडेय, बीएल यादव, एनएच अंसारी, ओंकार उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें