फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जनवरी से स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में पोषण स्तर सुधारने के लिए जनपद में अगले साल आठ जनवरी से स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा आयोजित की जाएगी। यह आयोजन जनपद के आंगनबाड़ी, पंचायत, स्कूलों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होंगे। केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर जागरूकता पैदा जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू मौर्या ने बताया कि पोषण अभियान के तहत जनपद में पोषण विषय पर जागरूकता और जन भागीदारी बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम होंगे। आठ से 22 जनवरी तक स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा आयोजित कराने की तैयारी है। इस स्पर्धा के आयोजन का उद्देश्य छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना और कुपोषित अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित करना और बच्चों के अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के अलावा अन्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए लोगों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा जिससे बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकल सकें और उनका बेहतर स्वास्थ्य के साथ शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें