फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएचसी भानीपुर में एसी में आराम फरमा रहे थे स्वास्थ्यकर्मी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर पर रविवार को एक आरोपी के मेडिकल को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। आरोप है कि पुलिसकर्मी एक आरोपी को लेकर पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी कक्ष में कोई नहीं मिला। जिसके कारण पुलिसकर्मियों को इंतजार करना पड़ा। एसी रूम में वार्ड बॉय और एक फार्मासिस्ट आराम फरमा रहे थे। जब पुलिसकर्मी ने दरवाजा खटखटाया, तो स्वास्थ्यकर्मी बाहर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल दुर्गागंज पुलिस ने मारपीट के मामले में कुलदीप कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी प्रयागराज का मेडिकल कराने के लिए पहुंची। जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने वायरल वीडियो का खंडन किया। कहा यह आरोप निराधार है। बताया पुलिसकर्मी एक आरोपी को लेकर मेडिकल कराने आए थे, उस वक्त डाॅक्टर किन्ही काम से आवास पर गए थे। 10 मिनट बाद पहुंच कर आरोपी का मेडिकल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें