फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भैयादूज पर भाइयों के ललाट पर दमका बहनों का स्नेह

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले में रविवार को लोगों ने भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाई के ललाट पर स्नेह का तिलक लगाकर आरती उतारी। कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। अन्नकूट का लावा और मिठाई खिलाकर भाइयों से उपहार ली। सुबह होते ही बहनें भैया दूज की तैयारी में जुट गई। पूूरे दिन व्रत रखने के बाद बहनें शाम को भाई के हाथ से दूध-लावा ग्रहण कर व्रत का पारण कीं। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ धाम समेत सार्वजनिक स्थलों और सरोवरों के किनारे महिलाओं और युवतियों ने भैया दूज का पूजन किया। इसके अलावा भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, औराई, जंगीगंज, सीतामढ़ी, ऊंज, चौरी में भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। ज्ञानपुर के बालीपुर, गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर और प्राचीन सदर मोहाल मंदिर में बहनों ने सामूहिक रूप से पूजन अर्चन किया। आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भैया दूज कहते हैं। इस पूजा की थाल सजा कर बहनें शुभ मुहूर्त में पूजन अर्चन कर भाइयों की लंबी आयु की कामना करती हैं। बहनें भाई के ललाट पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। मान्यता अनुसार भाई को यम द्वितीया भी कहते हैं। भदोही में हिंदू बहनों ने सपा के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कटरा बाजार स्थित अनिता देवी ने अपने आवास पर सपानेता आरिफ की आरती उतारकर स्वागत की। इस मौके पर पूनम जायसवाल, अन्नापूर्णा गुप्ता, जाह्नवी गुप्ता, सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें