फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की समय से उपस्थिति, अभिलेखों, दवाओं का स्टाक, साफ-सफाई की हकीकत परखने के लिए बुधवार को सीएमओ डा.एसके चक ने सीएचसी दुर्गागंज का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में कर्मचारी डा.अमित सिंह, डा.देवजनी सरकार, जयकिशन यादव, धनंजय के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। वेतन रोकने का निर्देश दे कर स्पष्टीकरण तलब किया। इसी क्रम में सीएमओ ने ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा। कार्यदायी संस्था को तय समय में कार्य को पूरा कर प्लांट को मरीजों के हित में चालू कराने, विभागीय कर्मचारियों को निगरानी की हिदायत दी। निरीक्षण से केंद्र में भागदौड़ की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें