फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारी के मरीजों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित 1439 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और पेट दर्द के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। बदलते मौसम को देखते हुए मरीजों और तीमारदारों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें दवाओं के साथ बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
जंगीगंज, सेमराध, करियावां, कटरा, चकटोडर, कसियापुर, जयरामपुर, लालानगर और डेरवा समेत विभिन्न पीएचसी पर मेले का आयोजन हुआ। कसियापुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि मेले में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। इस मौसम में लोग वायरल बुखार, सर्दी और जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। मेले में सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें