फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निजी अस्पतालों के मानकों को परखेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी पंजीकृत क्लीनिक, पैथोलॉजी, अस्पताल संचालक सहित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके चक ने संचालकों को नोटिस भेजकर मानकों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। नोटिस में विभाग की ओर से तय किए गए मानकों कॉपी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालों की जांच करेगी। मानक के अनुरूप न मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिले में 199 निजी अस्पताल, क्लिनिक, पैथोलॉजी पंजीकृत है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार जनपद में कई अस्पताल, क्लिनिक ऐसे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के आलाकमान अधिकारियों की सह पर चल रहे हैं। यहां लगातार मानकों की अनदेखी होती रहती है। सीएमओ डॉ. एसके चक जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं। सरकारी चिकित्सालयों की हालत यह है कि यहां बिना सूचना ही स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहते हैं। मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों को लेकर अब सीएमओ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी निजी चिकित्सालयों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम का गठन किया है। अगर वे मानक की अनदेखी करते हुए पाए जाते हैँ तो उनके संचालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में लगभग क्लिनिक व निजी अस्पताल पैथोलॉजी मिलाकर 153 और 46 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत है।
क्या है मानक
- मरीज से उपचार के लिए जो फीस ली जाए। उसे चार्ट के जरिये अस्पताल परिसर में लिखवाएं। -अस्पताल, क्लीनिक, पैथोलॉजी, सोनोग्राफी जांच सेंटर आदि पर सूचनाएं नियम के अनुसार सुरक्षित रखें
विज्ञापन

- पंजीकृत रिकार्ड में जो विशेषज्ञ, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स या चतुर्थ कर्मचारी के अलावा स्टॉफ बढ़ता है। उसकी जानकारी 24 घंटे के अंदर सीएमओ कार्यालय में दें।
- आयुष्मान कार्ड धारकों को जिस बीमारी के लिए अस्पताल पंजीकरण है। उसका लिस्ट अस्पताल परिसर में लगाएं।
-जिन मरीजों का उपचार किया जा चुका है, उनका चिकित्सा विवरण सुरक्षित रखें
कार्यालय से सभी पंजीकृत निजी संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है। जिसमें अंकित किया गया कि केंद्र भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जो उपचार के लिए दिशा निर्देश जारी होते हैं, उनका अनुपालन करें। अगर इसका उल्लंघन होता है तो सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें