जंगीगंज। कोइरौना थाना क्षेत्र के गंगापुर तलिया में रविवार की दोपहर जंगीगंज-सेमराध मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी डीघ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ऊंज के चक प्रेमगिरी निवासी प्रशांत यादव (22) बाइक से सेमराध दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनकी चचेरी बहन रिद्धि (14), बुआ मानिता यादव (35) भी थीं। दूसरी ओर से भदोही के हरियांव निवासी लाल बहादुर (24) और गणेश (23) बाइक से सेमराध से जंगीगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार गंगापुर तलिया के पास पहुंचे। अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में प्रशांत यादव को गंभीर चोट आई है। जबकि अन्य घायलों को हल्की चोट लगी है।