फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नौ केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Tue, 27 Sep 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक नवंबर से शुरू हो रहे धान खरीद सीजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिले में कुल नौ क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीजन में एक माह की कटौती करने से तैयारियां धीमी गति से चल रही है। अगले माह न्यूनतम समर्थन मूल्य और लक्ष्य आने पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। शासन की ओर से पूर्वांचल क्षेत्र में धान के फसल की तैयारियों में लेट-लतीफ होने से सीजन में एक माह की कटौती की है, जबकि पूर्व की तरह जिले में अगले साल 28 फरवरी तक खरीदारी चलती रहेगी।       
विज्ञापन

इस साल धान की पैदावार ठीक-ठाक होने की संभावना है। लेकिन भदोही समेत पूर्वांचल में धान की फसल पश्चिम क्षेत्र की अपेक्षा विलंब से तैयार होती है। इसलिए प्रशासन के क्रय केंद्रों पर खरीदारी भी नवंबर से शुरू हो पाती है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम मिश्र ने बताया कि धान खरीद सीजन अभीएक माह दूर है, लेकिन प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिले में नौ केंद्रों पर धान खरीद की जाएगी। इसमें विपणन के पांच और पीसीएफ के चार पहले से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें