रैली तीनों विधानसभा में भ्रमण करने के बाद नगर के रजपुरा मैदान पर पहुंची, जहां सांसद वीरेंद्र सिंह ने समापन की घोषणा की और भाजपाजन का आभार जताया।
रैली के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ नेता डॉ. आरके पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार झंडा बांधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जमा हुए। कंधिया में रैली को रवाना करने के लिए महामंत्री पहले ही पहुंच गए थे।
उन्होंने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने का समय आ गया है। कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को बताना है कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।
कहा कि प्रदेश सरकार से जनता ऊब चुकी है। प्रधानमंत्री ने देश का गौरव बढ़ाया है। डॉ. आरके पटेल ने कहा केंद्र की पिछली कांग्रेस सरकार ने देश को लूटने का काम किया।
यही हाल उप्र का है, जहां गत 14 वर्ष तक सपा और बसपा ने शासन किया। कहा भदोही को जिला बने कई दशक बाद भी जिले की तस्वीर नहीं बदली।
रैली कंधिया फाटक से चल कर इंदिरा मिल, विवेकानंद चौराहा, मर्यादपट्टी, लिप्पन तिराहा होते हुए मोढ, सुरियावां, दुर्गागंज तक गया जहां से ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई होते हुए रजपुरा चौराहे पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं का स्वागत सांसद ने किया। इसके बाद समापन की घोषणा की।
रैली में जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, आशीष सिंह बघेल, कन्हैया लाल मिश्र, राकेश दूबे, नागेंद्र सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय, रामेश्वर उपाध्याय, श्याम बिहारी पाल, राकेश दूबे, मोदी मौर्य, डॉ. पूर्णमांसी पंकज, अली हसन सिद्दीकी, सभाजीत सिंह, अवधेश उमर, राजेंद्र मिश्र, छत्रपति सिंह, रमेश पांडेय, रंजित सिंह, पारस यादव, रविंद्र मौर्य, सुनील यादव, चंदन यादव आदि मौजूद रहे।