फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हार्वेस्टर ऑपरेट की मौत, एक घायल

विज्ञापन
औराई में दुर्घटनाग्रस्त हार्वेस्टर। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के कटका पड़ाव हाईवे पर शुक्रवार की भोर में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक हार्वेस्टर ऑपरेट की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, प्रयागराज के फूलपुर बसनेहटा निवासी देवी शंकर शर्मा(30) पुत्र प्रेम शंकर शर्मा हार्वेस्टर हार्वेस्टर चलाता था। कुछ दिन पहले साथी हनीफ को लेकर बिहार गेहूं की कटाई करने गया था। वहां से हार्वेस्टर लेकर प्रयागराज लौट रहा था। शुक्रवार की भोर में जैसे ही कटका पड़ाव के पास पहुंचा उसी समय हार्वेस्टर में कहीं से आवाज आने लगी। देवी शंकर नीचे उतर कर हार्वेस्टर देखने लगा। उसी समय वाराणसी की ओर से प्रयागराज जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने हार्वेस्टर में टक्कर मार दी। हादसे में देवी शंकर शर्मा और हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस हनीफ और देवी शंकर शर्मा को सीएचसी औराई ले आई जहां डॉक्टरों ने देवी शंकर शर्मा को मृत घोषित कर दिया। हनीफ की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मृतक देवी शंकर शर्मा के दो बच्चे हैं। इनमें एक ढाई साल की लड़की और 14 माह का लड़का है। देवी शंकर शर्मा की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। उधर, हार्वेस्टर मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देवी शंकर शर्मा की मौत पर पत्नी नीतू और माता सुशीला का रो- रोकर बुरा हाल है। देवी शंकर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें