डीघ बीआरसी पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर। संवाद
- फोटो : BHADOHI
जंगीगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र वहिदानगर में निपुण भारत अभियान के तहत शिक्षकों को बृहस्पतिवार को भी प्रशिक्षण दिया गया। एआरपी प्रकाश चंद्र तिवारी ने कहा कि बच्चों को रुचिकर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। हिंदी, गणित समेत अन्य विषयों में बच्चों को कैसे शिक्षा दी जाए जिसे वह बेहतर ढंग से समझ सकें। बच्चों को आकर्षक और प्रभावशाली तरीके से मनोरंजनात्मक रूप से सीखने सिखाने पर जोर दिया गया। इसके पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद, दीपेंद्र त्रिपाठी, अतुल सिंह आदि रहे।