गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कारीगांव में सोमवार की रात शादी समारोह में शस्त्र लाइसेंसधरकों की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चौकी प्रभारी कसिदहा ने बताया कि गांव निवासी लालचंद के घर हंडिया से बारात आई थी। इस दौरान पीआरवी पुलिस की ओर से सूचना दी गई की शादी में निजी शस्त्र से हर्ष फायरिंग की गई है। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि फायरिंग के दौरान दो नाली बंदूक का बोल्ट फंस गया। बरात में मौजूद एक व्यक्ति कोइरौना निवासी व्यक्ति ने बोल्ट को ठीक कर फायरिंग की और दूसरा फायर लाइसेंस धारक ने किया। पुलिस ने अज्ञात एवं कोइरौना निवासी अर्जुन राम के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।