फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय वालीबाल के लिए ट्रायल 10 को

विज्ञापन
Hapur reached the semi-finals after defeating Saharanpur in a close match
विज्ञापन
भदोही। अभयनपुर भिखारीपुर में चल रहे राज्य स्तरीय जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देर रात चार टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। शनिवार को हुए सेमीफाइनल के लिए आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले देखे गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। इसमें 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिले से कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया है। शनिवार की शाम 8 टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल खेले गए। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम के खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी। इसमें वाराणसी, बिजनौर, शामली व हापुड़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। देर शाम शुरू हुए क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने मुजफ्फरनगर को 36-23 से हराया। वहीं बिजनोर ने गाजियाबाद को 48-20 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में शामली ने गौतमबुद्धनगर को 34-27 से मात दी। चौथा और आखिरी मैच काफी करीबी रहा। इसमें हापुड़ ने सहारनपुर को 29-28 से शिकस्त दी। इन चारों टीमों के बीच रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला होगा। कोच अनितेश मिश्रा ने बताया कि पहला सेमीफाइनल वाराणसी और हापुड़ के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल बिजनौर और शामली के बीच खेला जाएगा। दोनों जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर आयोजन कमेटी के सचिव जयशंकर पांडेय, शिवम सिंह, कमलेश पटेल, आकाश दुबे काशी, सुंदरम सिह रघुवंशी, आलोक मिश्रा, विपिन दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें