फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: 113 प्रार्थना पत्रों में 101 लंबित

विज्ञापन
औराई कोतवाली में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अधिकतर मामले लंबित रह गए। आठ थानों में आए 113 प्रार्थना पत्रों में मात्र 12 का निस्तारण हो सका जबकि 101 को संयुक्त टीम को सौंपा गया। 90 फीसदी से अधिक शिकायतें नाली, चहारदीवारी संग जमीन कब्जे से जुड़ी रही। मामला राजस्व से जुड़ा होने से तत्काल निस्तारण नहीं हो सका। औराई कोतवाली में जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार सुबह 10 बजे पहुंचे। अधिकारीद्वय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस पर दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। जमीन से जुड़ी शिकायतों का समाधान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां आए नौ मामलों में एक का समाधान किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने फरियाद सुनी। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सात प्रार्थनापत्रों में एक का निस्तारण किया गया। सुरियावां में एसडीएम भदोही चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने समस्याएं सुनीं। यहां कुल 20 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें पांच निस्तारित हुए। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह, श्यामलाल, अशोक दूबे आदि रहे। दुर्गागंज थाने में नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार राय ने शिकायतें सुनीं। पांच मामलों में एक जबकि ऊंज में एकमात्र प्रार्थनापत्र निस्तारित किया गया। भदोही कोतवाली में 25 शिकायतों में सभी लंबित रह गए। चौरी थाने में एक भी प्रार्थनापत्र नहीं आया। कोइरौना में 21 प्रार्थनापत्रों में तीन का निस्तारण किया गया। इसमें दो पुलिस और एक राजस्व विभाग का रहा। गोपीगंज में आई 10 शिकायतों में सभी लंबित रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें