खमरिया/कौलापुर। देव दीपावली के अवसर पर नटवां और जखांव स्थित हनुमान मंदिरों को असंख्य दीपों से सजाकर रोशन किया गया। बड़ी तादात में पहुंचे भक्तों ने पवन सुत का दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसरों को जयकारे से गुंजायमान कर दिया गया। नटवां हनुमान मंदिर पर बाल भरतमिलाप संपन्न कराकर आयोजकों ने प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति की भावना जगाते हुए श्रीराम के जीवनगाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर कृष्णकुमार ननकू, बृजेश शुक्ला, संजय, रमेश, नन्हें, विशाल, राहुल, रामानुज, गरुण महाराज, मनोज समेत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसी तरह जखांव मंदिर पर भव्य धार्मि क आयोजन संपन्न कराकर जयकारा लगाया जाता रहा। इसी तरह सुजातपुर गांव में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या से चल रहे अखंड हरिकीर्तन का समापन कर मंगलवार को महाप्रसाद का वितरण कराया गया। आयोजन को संपन्न कराने में अशोक शुक्ला, पिंकू तिवारी, राजन शुक्ला, मनोज तिवारी, संजय, संतोष, धीरज आदि रहे।