फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती मंदिरो में नवाएं शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाने वाली हनुमान जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में विधि विधान पूर्वक महाबली का पूजन किया गया। चकवा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। लखनो गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर विधि विधान से पूजन किया गया। इस मौके पर संतोष शुक्ल, हरि नारायण पाल, सुनील पाल, अखिलेश, आशीष, अनूप आदि रहे। मान्यता है जब बचपन में हनुमानजी को एक बार बहुत तेज भूख लग गई थी। तब वह सूर्य को फल समझ कर खाने के लिए दौड़े, उसी दिन राहू भी सूर्य को अपना ग्रास बनाने के लिए आया हुआ था, लेकिन हनुमान जी को देखकर सूर्यदेव ने उन्हें दूसरा राहू समझ लिया। इसी तरह माता सीता ने हनुमान जी की भक्ति और समर्पण को देखकर उनको अमरता का वरदान दिया। ऐसा माना जाता है कि यह दिन दीपावली का दिन था। इस दिन सिंदूर चढ़ाने से बजरंग बलि प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें