बाबूसराय रालीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
बाबूसराय। श्री नारायण रामलीला समिति बाबूसराय में सोमवार को रामलीला के दौरान राम, लक्ष्मण, सीता और शूर्पणखा के बीच संवाद का मंचन किया गया। इसके बाद लंका दहन का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया गया।
कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। संवाद और लंका दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कलाकारों ने दिखाया कि प्रभु श्रीराम से आदेश लेकर हनुमान जी माता सीता की सुधि लेने लंका पहुंचते हैं।
इस दौरान वे अशोक वाटिका में जमकर उत्पात मचाते हैं। रावण की सेना जब हनुमान जी को रावण के दरबार ले जाती हैं तो रावण हनुमान जी के पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। जिसके बाद अपनी पूंछ से पूरी लंका जला देते हैं। लंका दहन का मंचन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। संवाद