फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटक रहे जर्जर तार, विभाग लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर लटकते तार के कारण हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी बिजली लापरवाह बना हुआ है। ग्रामीण से लेकर नगरीय इलाकों में तार लटक रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद भी तार न बदलने से लोगों में नाराजगी है। चौरी क्षेत्र के जमुआ गांव में 440 वोल्ट करंट प्रवाहित तार खेतों के ऊपर से गुजरा है। किसानों को धान की रोपाई और जुताई के लिए खेत में काफी परेशानी है और खतरा बना हुआ है। पूर्व में लटकते तार की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। आसपास के गांवों में लटकते तार किसानों संग बेजुबानों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। ग्राम प्रधान रामअधार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में विभाग से शिकायत भी की गई लेकिन फायदा नही हुआ। सुरियावां नगर के नेतानगर, पुरानी बाजार समेत अन्य मोहल्लों में तार लटके हुए हैँ। नागरिकों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से तारों को नहीं बदला जा रहा है। सुरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बदलीपुर के भवन और बाउंड्री के ऊपर से बिजली का तार गया है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि जर्जर तार बदलने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर तारों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें