फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। भदोही कोतवाली के गुलौरा गांव में अशोक चौहान के 25 वर्षीय पुत्र आशीष की रविवार की रात संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार वालों के मुताबिक, आशीष एक हफ्ते पहले मुंबई से आया था। उसकी पत्नी छह माह से अपने मायके में थी। घटना वाली रात में उसने अपनी पत्नी से मोबाइल से बात की थी। जिसके बाद रात भोजन कर सो गया था। सोमवार को सुबह जब वह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर उसका शव फंदे से लटका दिखा। चौकी प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें