फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तहखाना नगर पंचायत को हैंडओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर के तहखाने की जिम्मेदारी अब नगर पंचायत के पास होगी। इसको लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की टीम ने तहखाने को खाली कराया। इसको लेकर परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन



हरिहरनाथ मंदिर के दक्षिणी छोर पर काली माता मंदिर है। उसी के नीचे स्थित तहखाने पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में काफी समय से वर्चस्व की जंग चल रही थी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों से शिकायत करते। पिछले दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर तहखाना खाली कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार ज्ञानपुर प्रकाश सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। वहां रखा सामान निकलवाकर तहखाने को नगर पंचायत के हैंडओवर किया गया। ईओ राजेंद्र दूबे ने बताया कि उक्त जगह पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद था। जिसको देखते हुए शिकायत की गई। मौके पर रमेश यादव, कमलेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें