फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छह माह से हैंडपंप खराब, मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही नगर पालिका में शामिल बनकट गांव में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। छह महीने पूर्व खराब हैंडपंप अभी तक दुरुस्त नहीं हो सका है। इससे गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने हैंडपंप और उसके प्लेटफाॅर्म सही कराने के लिए कई बार पालिका को पत्रक दिया, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। ग्रामीण अनुभव उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, भोले पाल और मनीराम विश्वकर्मा ने ईओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त हैंडपंप को सही कराने की मांग की। चेतावनी दी है कि तीन दिन में मरम्मत नहीं शुरू हुआ तो पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें