थानाक्षेत्र के वेदमपुर रोटहा में बाइक सवार बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना को लेकर ग्रामीणों में अब भी दहशत है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। बुधवार की रात करीब दो बजे बाइक सवार चार बदमाश ब्राह्मण बस्ती में घुसे और गाली देते हुए कई राउंड फायरिंग की।
उस दौरान शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण जुटते बाइक सवार भाग गए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके से पिस्टल के चार खोखे भी बरामद किए।
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
इसको लेकर पुलिस की सुस्ती पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। पुलिस खुलासे के लिए सभी रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।