फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गुल रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।नगर के मोढ़ रोड स्थित फत्तूपुर विद्युत उपकेंद्र (ट्रांसमिशन) में मंगलवार रात इनकमिंग ट्रॉली जल जाने से पूरी रात शहर के पश्चिमी क्षेत्र की बिजली गुल रही। यहीं से जौनपुर जनपद के सिधवन को भी आपूर्ति होती है। वहां भी रात 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर किसी तरह आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन

भदोही शहर दो हिस्से में बंटा है। पूर्वी हिस्से को कारपेट सिटी फीडर से आपूर्ति होती है, जबकि पश्चिमी हिस्से की विद्युत आपूर्ति फत्तूपुर उपकेंद्र से की जाती है। पश्चिमी हिस्से में काजीपुर, पीरखांपुर, मेनरोड, तकिया कल्लन शाह, स्टेशन रोड, पश्चिम तरफ, निजामपुर, जलालपुर आदि मोहल्ले आते हैं। बीती रात लगभग 10 बजे अचानक उपकेंद्र में इनकमिंग ट्रॉली जल गई। इससे पश्चिमी हिस्से की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल रहने से सोने की तैयारी कर रहे लोगों की नींद उड़ गई। जिनके घर इनवर्टर की व्यवस्था थी उन्हें दिक्कत नहीं हुई लेकिन गरीबों, बुनकरों और मजदूर व मध्यम वर्गीय लोगों को रात भर मच्छरों से जूझना पड़ा।
रात भर और फिर बुधवार को दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहने से विद्युत उपभोक्ताओं में नाराजगी रही। लोगों ने कहा कि आए दिन फाल्ट होने से बत्ती गुल रहती है। इसकी ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है। एक्सईएन राम कुमार ने बताया कि अभी भी खराबी दूर की जा रही है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें