फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने युवक को लाठी डंडे से पीट कर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के अहमदगंज रेलवे फाटक के पास बीती रात मनबढ़ किस्म के लोगों ने एक युवक को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में परिजनों ने पीड़ित बेटे की बर्बर पिटाई दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घायल बुढ़ापट्टी चौरी रोड निवासी अदनान जाफरी (30) ने अस्पताल में बताया कि दिन में गुलाम ईसापुर कब्रिस्तान में क्रिकेट खेलने को लेकर उसका कुछ युवकों से मामूली विवाद हुआ था। लेकिन, वह उन युवकों की रंजिश से बेखबर रात्रि शिव बारात का जुलूस देख कर जब घर लौट रहा था तो अहमदगंज निर्माणाधीन पुल के नीचे छह की संख्या में युवकों ने उसे रोका और सेलाठी डंडे से पीटने लगे। जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गया तब तक पीटते रहे। पीड़ित के भाई ने बताया कि शिव बारात में शामिल कुछ लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को फोन किया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक बताते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सेराज, नवाज, राजा, टीपू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर सभासद दानिश सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि दबंग युवकों ने शिव बारात के दौरान माहौल बिगाड़ने की नीयत से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें