फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश ने उमस से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच रविवार को दोपहर तीन बजे के बाद आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिल गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और पक्के मार्गों पर कीचड़ जमा हो गया। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के बाद धान की रोपाई करने वाले किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन

ताऊते और यास तूफान के बाद जून के शुरूआती दिनों में ही मानसून जिले में सक्रिय हो गया। जिससे समय से पूर्व ही काफी बारिश हुई। उसके बाद मानसून शांत होने से उमस और गर्मी बढ़ गई। धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसान पंपिंगसेट और नहरों से सिंचाई करने में जुट गए। दो दिनों से मानसून सक्रिय हुआ है। शनिवार को दोपहर बाद करीब एक घंटे जबकि रविवार को भी आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे खिल उठे और रोपाई करने वालों को राहत मिल गई। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि बारिश धान की नर्सरी और रोपी गई नर्सरी दोनों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें