फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ज्ञानपुर जोन का दबदबा

विज्ञापन
नारायण इंटर कॉलेज में विजेता ज्ञानपुर जोन की वॉलीबाल टीम।  स्रोत संगठन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। श्री नारायण इंटर कॉलेज धनतुलसी में सोमवार को जिलास्तरीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न वर्ग में अलग-अलग टीमों ने भाग लिया। एक दूसरे को हराने के लिए टीमों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में कुल छह टीमों ने भाग लिया। ज्ञानपुर जोन की कर्मा देवी बनवारी लाल इंटर कॉलेज की टीम ने 15-12 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में भी इसी टीम ने यूपीएस कोनिया को 25-22 से हराया। अंडर-17 बालक में चार टीमें रहीं। जिसमें कर्मा देवी ने नारायण इंटर कॉलेज को 21-18 से हराया। बालिका में 15-8 से कर्मा देवी विजेता बनी। अंडर-19 बालक वर्ग में शामिल हुई छह टीमों में श्री नारायण इंटर कॉलेज ने कर्मा देवी को 15-13 से हराया। बालिका वर्ग में कर्मा देवी ने ही बाजी मारी। इस मौके पर डॉ. सुभाष चंद्र यादव, चंद्रबली पटेल, राजेश सिंह, विनोद कुमार, हरिश्चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें