फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होगा ज्ञानपुर, आठ करोड़ से होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के विभिन्न वार्डों में अब स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन स्तर से नगर पंचायत का चयन नवयुग पालिका योजना के तहत किया गया है। योजना के तहत नगर के 11 वार्डों में आठ करोड़ रुपये से नाली, इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था के अलावा नए कार्यालय का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल गवर्नेन्स, ई-सेवाओं और तकनीकी समाधान को बढ़ावा दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर प्रदेश के 58 जिला मुख्यालयों वाले नगरीय निकायों का चयन एक महीने पहले नवयुग पालिका योजना में किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य निकाय में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। योजना में सड़कों, जल निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालयों को विकसित करने से विभिन्न विभाग के बीच विकास की असमानताओं को कम करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत नगर सभी तिराहे, चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। हाईमास्ट लाइट, बेंच, पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। नगर में कुल 11 वार्ड है, यहां करीब 25 से 30 हजार की आबादी निवास करती है। यह मुख्यालय की नगर पंचायत है। आगामी समय में इसे पालिका बनाने की योजना चल रही है।
सीधे लखनऊ से होगी कार्यों की निगरानी
नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड मेें हर साल लाखों रुपये खर्च करके अलग-अलग मद से नाली, इंटरलॉकिंग, सड़क सहित अन्य कार्य कराए जाते हैं, लेकिन जल निकासी व्यवस्था का अस्थाई समाधान नहीं निकल पाता है। अब इन समस्याओं का समाधान स्थायी रूप से हो सकेगा। योजना के तहत होने वाले कार्यों की निगरानी सीधे लखनऊ से की जाएगी।
विज्ञापन

नवयुग पालिका योजना में ज्ञानपुर नगर का चयन हुआ है। आठ करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करके जिला प्रशासन को भेजा गया है। वहां से शासन को भेजा जाएगा। बजट मितले ही विभिन्न विकास कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, चेयरमैन, ज्ञानपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें