फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों में पूजे गए गुरु

Sat, 01 Aug 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुक्रवार को दिनभर जिलेभर के आश्रमों में गुरु दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। शिष्यों ने गुरु वंदन कर गुरु की आरती उतारी और उनके चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन



सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार धार्मिक एवं पौराणिक स्थली सीतामढ़ी के विभिन्न आश्रमों में गुरु पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में शिष्य गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बने।

संत उडिय़ा बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा भाव पूर्वक मनाया गया। आश्रम में आठ साल से चल रहे अखंड श्री प्रभु संकीर्तन में बड़ी संख्या में शिष्यों ने संकीर्तन कर लाभ कमाया।
विज्ञापन


वयोवृद्ध संत उडिय़ा बाबा का विधि पूर्वक पूजन और आरती की गई। शिष्यों ने गुरु के बताए मार्ग पर आगे चलने का संकल्प लिया। संत उडिय़ा बाबा ने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। गुरु के माध्यम से वह प्रभु के सन्निकट पहुंच सकता है।

 उन्होंने शिष्यों से वचन लिया कि वह सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहें। इसी तरह महर्षि वाल्मिकी आश्रम में महंथ पं. हरि प्रसाद मिश्रा का शिष्यों ने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा धवासानाथ आश्रम, मौनी बाबा आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
औराई संवाददाता के अनुसार, गुरू पूर्णिमा पर क्षेत्र के अर्जुनपट्टी आश्रम पर गुरु की एक झलक पाने के लिए शुक्रवार को भोर से ही भक्तों का तांता लग गया।

आश्रम के महंथ लक्ष्मण दास महाराज ने भोर म ें स्नान कर गद्दी पर विराजमान हो गए। दूर दराज से आए भक्त एक-एक करके स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर होते-होते पूरा आश्रम भक्तों से पट गया। आश्रम में एक तरफ रामचरित मानस का अखंड पाठ चल रहा था तो दूसरी ओर  भजन का आयोजन किया गया था। अनिल जख्मी ने सतगुरू की महिमा अपार, गवांर लोग का जनिहैं पर तालियां बटोरी। भोजपुरी गायक हजारी दूबे ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। आश्रम में आयोजित भंडारे में सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा पर गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार को प्रज्ञा पीठ ज्ञानपुर में उन्नयन संस्कार और गुरु दीक्षा कार्यक्रम हुआ। इसमें शिष्यों को अंधकार से उजाले की ओर से ले जाने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को दो पौधेो लगाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर चंद्रबली, संतलाल, दीपचंद्र, त्रिवेणी, जुगनू, उदयशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें