फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जायरीनों का जत्था उमरा को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मंगलवार को नगर से 10 यात्रियों का जत्था पवित्र उमरा के लिए रवाना हुआ। सभी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हुए, जो बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट से जद्दा की उड़ान भरेंगे। जायरीनों को छोड़ने के लिए लोग स्टेशन पहुंचे और माला पहना कर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे तक उमरा जाने वाले जायरीन भदोही रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जायरीनों में शामिल हाजी शमशेर खां ने बताया कि सभी की उड़ान लखनऊ हवाई अड्डे से बुधवार को है। जहां से वे मक्का-मदीना रवाना होंगे। लोगों ने नारों से जायरीनों का इस्तकबाल किया।
उमरा करने जा रहे लोगों में हाजी इकराम खां, फरहान खां मोनू, शमशेर खां, अब्दुल वाहिद, शाहशद बानो, साजिदा बेगम, तबरेज अली, रुकसाना बानो, अर्शिया आदि रहे। इस्तकबाल करने वालों में गुलाम हुसैन संजरी, पप्पू त्रिपाठी, इरफान अहमद, आसिफ सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें