फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: शिकायतों के निस्तारण में देरी पर कमिश्नर हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कमिश्नर राजेश प्रकाश और डीआईजी पूनम गोपीगंज कोतवाली पहुंचीं। जहां फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व के लंबित मामले को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। कानूनगो और लेखपाल को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर मामला निस्तारित करें।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली अचानक कमिश्नर और डीआईजी के पहुंचने से अफसरों में खलबली मच गई। अधिकारीद्वय ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान पांच फरियादियों की समस्याएं सुनी। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने भदोही कोतवाली में जन शिकायतें सुनी। डीएम ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याएं ध्यान से सुना जाए। राजस्व का मामला निस्तारित करने के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थानों में रिकॉर्ड मामले निस्तारित किए गए। 92 प्रार्थना पत्रों में राजस्व के 71 और पुलिस के 21 शिकायतें आई। जिसमें राजस्व के 46 और पुलिस के 14 मामलों का निस्तारण किया गया। इसी तरह ज्ञानपुर, औराई, चौरी, दुर्गागंज, सुरियावां, कोइरौना, ऊंज थानों में नामित अफसरों ने शिकायतें सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें