फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यूनानी डॉक्टर 7 महीने से बांट रहा था पुड़िया, पकड़ा गया

विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली में पकड़े गए डाक्टर के साथ बैठे एसीएमओ। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पटेल नगर स्थित एक लॉन में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. मोेहम्मद सद्दाम निवासी कमलानगर मुरादाबाद को मरीजों का इलाज करते पकड़ा। प्रमाण पत्र नहीं दिखाने पर टीम कोतवाली ज्ञानपुर लेकर आई। यहां डॉक्टर ने प्रमाण पत्र तो दिखा दिया। विभाग से अनुमति नहीं लेने की बात सामने आई। इसके बाद एक फोन आया। फिर विभाग बैकफुट पर आ गया, उक्त डॉक्टर को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर सात महीने से इस लॉन में साइटिका, घुटने के दर्द की दवा लेने आए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे नायब तहसीलदार जयराम, एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला टीम के साथ पटेल नगर स्थित लॉन में पहुंचे। यहां मुरादाबाद के एक यूनानी डॉक्टर की ओर से मरीजों को पुड़िया में दवाई दी जा रही थी। टीम ने डिग्री मांगी तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद आयुर्वेद अधिकारी डॉ. नित्यानंद को जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर जांच की। पता चला इनकी डिग्री होमियोपैथ की है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि बिना अनुमति के इलाज करना नियम विरूद्ध है, इसके लिए विभाग को सूचना देनी चाहिए थी। करीब 45 मिनट तक जांच चलती रही। कभी जांच अधिकारी अंदर, तो कभी बाहर आते-जाते रहे। फिर मोबाइल पर एक फोन की घंटी बजती है और डॉक्टर को छोड़ दिया जाता है। फोन किसने किया यह पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें