फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दादी-पोते की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के अभोली बाजार के समीप मंगलवार को दुर्गागंज मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दादी इसराजी देवी (70) और पोता मनीष मौर्य (20) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक, मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी रही। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जमीने शेरपुर टेमा गांव निवासी मनीष मौर्य की दादी इसराजी देवी अपने मायके गोपीगंज में थीं। उन्हें लेने के लिए मनीष गए थे। अभोली बाजार से सटे आंवला बगीचे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों बाइक से उछल कर दूर जा गिरे। जब तक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था करते, तब तक तेज गति से आ रहे मैजिक वाहन ने दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक कार को लेकर गांव की ओर भाग निकला। टक्कर तेज होने के कारण बाइक के परखच्चे भी उड़ गए थे और मैजिक वाहन रौंदने के बाद अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया। थानाध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कहा कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें