फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी हैं दोनों ही सरकारें

Tue, 21 Apr 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों सरकारें किसान विरोधी हैं। जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले चुनावों में जनता ऐसे दलों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


यह बातें बहुजन समाज पार्टी के ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी राजेश मिश्र राजन ने सोमवार को डीघ के निबिहां गांव में पार्टी की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 2014 के लोस चुनाव में जनता से तमाम वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 माह में जनता के लिए कुछ नहीं किया।

कुछ देने के बजाए किसानों की जमीन को उद्योगपतियों को कौड़ियों के दाम पर बेचने की साजिश रची जा रही है। प्रदेश सरकार भी किसानों के साथ अन्याय कर रही है। सपा और भाजपा दोनो दलों के चुनावी गठबंधन को जनता समझ चुकी है आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद वह निबिहां गांव में किसानों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। इस मौके पर रामसागर सिंह, ग्राम प्रधान भुल्लन, शिवशंकर मिश्रा, अखिलेश पांडेय, किशन यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें