अंतर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
- फोटो : BHADOHI
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से अंतरमहाविद्यालयी महिला कबड्डी प्रतियोगिता का पूर्वक आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.सत्येंद्र सिंह संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन रहे। जिला सचिव कबड्डी एसोसिएशन बागपतथे को भी विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बलदेव पीजी कॉलेज बड़ागांव, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई, राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्लू वाराणसी, महादेव पी.जी कॉलेज बरियासनपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर एवं सिएट कॉलेज ऑफ एजुकेशन गहनी की टीमें थीं। पहला सेमीफाइनल मैच महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर वाराणसी एवं सीएट कॉलेज ऑफ एजुकेशन गहनी के बीच हुआ जिसमें महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर की टीम 38-29 के स्कोर से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई एवं राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्लू वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई की छात्राओं ने 36-07 के अंतर से राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्लू की टीम को पराजित किया। फाइनल मैच केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई एवं महादेव पी.जी कॉलेज बरियासनपुर के बीच हुआ जिसमें केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई की टीम 28-19 के अंतर से विजयी रही। तृतीय स्थान के लिए मैच राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्लू एवं सिएट कॉलेज आफ एजुकेशन गहनी के बीच हुआ जिसमें डीएलडब्ल्यू की टीम 17-11 के अंतर से विजयी रही। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट कैचर का पुरस्कार अवंतिका केशव को मिला। बेस्ट रेडर का पुरस्कार महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर की छात्रा वर्षा भारद्वाज को प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ.वृज किशोर त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। स मौके पर डॉ. अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विनोद कुमार मिश्र, अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।