फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण का डीएम ने लिया जायजा, कोविड नियमों के पालन का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को विकास खंड औराई के अमवा में टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर वहां की हकीकत देखीं। आशाओं को निर्देश दिया की अपने अपने इलाके में जो लोग छूटे हुए हैं उनका नाम लिखकर वैक्सिनेशन कराने के लिए प्रेरित करें। गांव में घूम कर लोगों से पूछा कि आप लोगों को वैक्सिनेशन का प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज लगा है या नहीं, तो सभी लोगो ने बताया कि हम लोगो का वैक्सिनेशन हो चुका है। निरीक्षण में पोर्टेबल मशीनों से सैनिटाइजेशन होता हुआ मिला। डीएम ने कहा कि कोविड से बचाव का सिर्फ एक ही हथियार है वह है टीकाकरण। टीकाकरण कराने आए लोगों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। साथ ही लोगों से अपील कीं कि अपने परिजनों को भी टीका लगवाएं। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीपीआरओ बालेश्वर धर द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें