ज्ञानपुर। ऊंज क्षेत्र के पूरेभान गांव के मुसहर समुदाय के लोगों ने अपनी बस्ती की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों पर उन्हें बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को पत्रक देकर कहा कि उनकी आबादी संख्या तीन की जमीन पर विपक्षी कब्जा करना चाहते हैं। कहते हैं कि इस पर बाउंड्री बनवाएंगे। इस जमीन पर मुसहरों की बस्ती के 90 से अधिक लोग कई दशक से आबाद हैं। अगर जमीन छिन जाएगी तो वे लोग कहां जाएंगे। विपक्षी इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जिलाधिकारी से उक्त जमीन पर आवास की मांग करते हुए बस्ती के लोगों ने विपक्षियों को आबादी की जमीन पर अतिक्रमण करने से रोकने की मांग की। डीएम से गुहार लगाने वालों में मुख्य रूप से पन्नालाल मुसहर, हरिश्चंद्र, शंकर, पहटू, मधई, पंडा, सोमारू, चिंता, भानू, लखन, मुलायम, अनिल, सुनील, प्रमोद, दयाशंकर आदि थे।