चकभूईधर गांव में बंद पड़ा राजकीय नलकूप। संवाद
- फोटो : BHADOHI
क्षेत्र के चकभूईधर गांव में पेयजल योजना के तहत लगा राजकीय नलकूप 15 दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद है। इससे चौरी बाजार के आधे हिस्से में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी है। नलकूप से चकभुईधर ही नहीं बल्कि बाजार के आधे हिस्से में डोर टू डोर पानी की सप्लाई होती है। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पूर्व स्टार्टर में खराबी आई गई थी। उसे सही किया गया तो मोटर जल गई। इससे नलकूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। चकभुईधर और चौरी खास के प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल और महबूब आलम ने कहा कि अविलंब नलकूप को चालू न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।