फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के बहपुरा स्थित डिजिटल ड्रीम्स कंप्यूटर सेंटर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रशिक्षुओ ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने जमीन उपलब्ध होने पर व्यायामशाला और भवन के लिए 25 -25 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर गंभीर है। आवास, शौचालय, पेयजल व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल के क्षेत्र में पहले ही काफी विकास कार्य किया गया है। अब सोलर वाटर पंप से शुद्ध पानी घर-घर पहुंचाया जाएगा। समाज के हर वर्ग के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। आयोजक वेद प्रकाश शुक्ल की मांग पर विधायक ने बहपुरा से डेढ़ किमी सड़क, जमीन मिलने पर व्यायामशाला और सेंटर को भवन निर्माण के लिए घोषणा की। इसके पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर राजितराम यादव, विपिन पांडेय, मुन्ना त्रिपाठी, कमलाशंकर मिश्र, विष्णु प्रकाश सेठ, शिवचंद्र शुक्ल, दिनेश यादव, पंडित पाल, अजय सिंह, देवी मोदनवाल, बैजनाथ दूबे, आदित्य नारायण सिंह, विश्वजीत पांडेय, रंगनाथ दूबे, पारसनाथ पाल, धर्मेन्द्र सिंह, जगदीश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें