फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ थाने में विरोध

Sat, 09 Jul 2016 01:52 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
प्रदेश में लचर कानून-व्यवस्था और अराजकता बढ़ने के विरोध में गोपीगंज थाने पर धरना-प्रदर्शन करते भाजपाजन।
विज्ञापन
प्रदेश में कथित खराब कानून व्यवस्था से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ गोपीगंज और औराई थाने में धरना देकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती है। पुलिस-प्रशासन पर अपराधी हावी हो जाते हैं। 2017 में जनता अपराधियों की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। 
विज्ञापन

गोपीगंज थाने पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी है अपराधी बेलगाम हो गए। अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों से हिंदुओं का पलायन बढ़ जाता है। तुष्टीकरण के चलते सरकार अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करती। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि लचर कानून व्यवस्था से प्रदेश में अपहरण, बलात्कार, लूट, डकैती की घटनाएं बढ़ गईं हैं। सपा अपराधियों का राजनीतिकरण कर प्रदेश को अपराध की आग में झोंक रही है। आम आदमी तो दूर इस सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।  भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे ने कहा कि प्रदेश अपराधियों का अड्डा बन गया है।  पुलिस और प्रशासन सत्ता की चाटुकारिता में लगे हैं। इस मौके पर श्रीनिवास चतुर्वेदी, संतोष पांडेय, नागेंद्र सिंह, छत्रपति सिंह, सपना दूबे, विधान चंद्र दूबे, लाल बहादुर मौर्य, ओम प्रकाश पांडेय, प्रदीप सिंह, अनिल मिश्र, चंद्रमा मिश्र, विनय श्रीवास्तव, चंद्रूलाल चंद्राकर आदि मौजूद रहे। इसी तरह औराई थाने में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि केंद्र सरकार विकास कर रही है तो प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास में रोड़े डाल रही है। कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो दिवंगत भाजपा नेता ताराशंकर दुबे की औराई चौराहे पर प्रतिमा लगाई जाएगी। भाजपा नेता गुलाब पासी ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा के गुंडाराज से त्रस्त हो गई है। थानों पर सिर्फ सपा नेताओं की बात सुनी जाती है। जनता इस निकम्मी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सूर्य प्रसाद चौबे, नीलम गुप्ता, श्रीदेव पासवान ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पर विभूति नारायण, अरविंद शुक्ला, दिनेश कुमार पांडेय, सुनील मिश्र, विमल मिश्र, नंदलाल मौर्य, शरद चंद्र सोनकर, सोहन लाल गुप्ता, अवधेश पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें