फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 101 ग्राम पंचायतों में गांवों की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के दूसरे चरण का शपथ ग्रहण बुधवार को सेक्रेटरी निर्धारित समय पर पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालयों में संपन्न हुुआ। इस दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने से शेष रह गए 101 ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शपथ ली।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रथम चरण का शपथ ग्रहण वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संपन्न होने के बाद ग्राम पंचायतों के प्रशासक की जिम्मेदारी संभालने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों ने 254 गांवों का कार्यभार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सौंप दिया। इसके साथ ही 191 ग्राम प्रधानों का मामला साफ न होने से अटकलों का दौर जारी रहा। इस क्रम में डीघ विकास खंड के बैरीबीसा के दिलीप कुमार मिश्रा दिल्लू, डीघ के गंगाधर यादव, दरवांसी की गोमती देवी, बसहीं के राजेंद्र प्रसाद मौर्य, भदोही ब्लाक के सरोई में नीलम पांडेय, रामपुर में रमेश गुप्ता अपने-अपने निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ गांव की सरकार को निष्पक्ष ढंग से चलाने, भ्रष्टाचार से दूर रहने, सरकारी धन का उपयोग प्रस्तावित कार्यों में करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम लक्ष्य तक बिना भेदभाव के पहुंचाने की शपथ लिया।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज मिश्रा, बड़ा पांडेय, संतोष कुमार ने दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी, महामारी को छिपाने से बेहतर है। इस मौके पर यह भी कहा कि टीकाकरण कराए और अपने और अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाए । इस अवसर पर दीना मिश्रा अंबुज मिश्रा, ईस मिश्रा, अनुज मिश्रा, अमित मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, सरस मिश्रा, नंदलाल मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रामकृष्ण मिश्रा, दीपक पांडेय, अशोक जायसवाल, सचिन त्रिपाठी,जगदीश पांडेय, छोटेलाल, रिंकू यादव, मनीष गुप्ता, नन्हे अंसारी, जोखूलाल जायसवाल, नंदलाल यादव, हुबलाल यादव, रामबली पाल, छोटेलाल पाल, कन्हैया पाल, पिंटू गुप्ता, पंचम, अजय सिंह चौहान, गौरीशंकर, नंदलाल, मूलचंद, सच्चिनदानंद, मधुरा देवी, विनोद कुमार, सुशीला देवी, गौरीशंकर, संतोष कुमार, कालिंदी देवी, परीक्षित यादव, विनोद कुमार गुप्ता, धनराज निषाद, सुभाष यादव, ज्ञानेंद्र प्रसाद आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें