फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आठ लाख रुपये से जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। नगर के विभिन्न वार्डों में खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत जल्द ही शुरू किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला लालता सोनकर ने बताया कि आठ लाख रुपये की अनुमानित लागत से जर्जर सड़कों पर गिट्टी डलवाने का कार्य कराया जाएगा। नगर पंचायत यह काम 15वें वित्त से यह काम कराएगा। चेयरमैन ने बताया कि बरसात के कारण कई वार्डों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे सभी प्रमुख मार्गों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर गिट्टी डलवाने का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। ऐसे भी नगर में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गुलौरा में सड़क का निर्माण अभी शुरू हुआ है। कई प्रोजेक्ट अभी रुके हुए है। जो बारिश के बाद शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें