फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जन संवाद का मिला साथ, जनपद अव्वल नंबर से पास

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के समुचित समाधान के लिए लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जन संवाद का साथ मिलने से आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में तेजी से उछाल आया। इससे जुलाई में 99 फीसदी निस्तारण संग भदोही शिकायत निवारण मामले में सूबे में पहला स्थान पाने में सफल रहा।
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज की जाती हैं। तहसील, विकास भवन, थाना, कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी विभागों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए एक समय सीमा निर्धारित होती है।
ऑनलाइन शिकायतों के समाधान के लिए डीएम गौरांग राठी ने जन संवाद की नई पहल शुरू की। जिसका असर भी दिख रहा है। हर बृहस्पतिवार को होने वाले जन संवाद दिवस में आईजीआरएस सहित अन्य पोर्टल पर शिकायत करने वाले असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट कर मामले का निस्तारण कर दिया जाता है। प्रशासनिक आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई 2023 में कुल 4600 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें 3400 मामलों के निस्तारण हुए। 1200 मामलों को जन संवाद दिवस के माध्यम से निपटाया गया। विभागाध्यक्षों ने शिकायकर्ताओं से संवाद स्थापित कर निपटारा कराया। इससे मात्र 100 शिकायतें ही लंबित रह गईं। 31 जुलाई को शासन स्तर से जारी रैंकिग में भदोही का निस्तारण प्रतिशत 98.79 फीसदी रहा। इससे जनपद सूबे में अव्वल स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। 2015 से शुरू हुई व्यवस्था में पहली बार जनपद को पहला स्थान मिला। जिले के प्रशासनिक अफसर भी इस उपलब्धि से गदगद हैं।
विज्ञापन


वर्जन
जनसंवाद दिवस के आयोजन के पीछे असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करना हैं। जनसंवाद दिवस में अधिकारी लंबित आईजीआरएस की शिकायतों का भी निस्तारण करवाते हैं। इससे लंबित मामलों में कमी आई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। - गौरांग राठी, जिलाधिकारी।

इनसेट
तहसील और थाने के मामले रह जा रहे लंबित
ज्ञानपुर। अफसरों की लाख कवायद के बाद भी तहसीलों और थानों में शिकायतों का निस्तारण शत प्रतिशत नहीं हो पा रहा है। तहसीलों में कानूनगो, लेखपाल संग थाने के उप निरीक्षकों की गलत रिपोर्टिंग के कारण जुलाई महीने के 100 मामले लंबित रह गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें